अक्षर आकार:

श्रीविष्णुस्तुतिः अथवा श्रीजगन्नाथस्तुतिः

viShNustuti from Maheshvara tantra

श्रीविष्णुस्तुतिः अथवा श्रीजगन्नाथस्तुतिः

नमो मत्स्यकूर्मादिनानावतारैर्जगद्रक्षणायोद्यतायात्तिहर्त्रे । जगद्बन्धवे बन्धहर्त्रे च भर्त्रे जगद्विप्लवोपस्थितौ पालयित्रे ॥ १॥ हे भगवन् ! हे मत्स्य एवं कूर्म आदि नाना प्रकारके अवतारों को धारण करके जगत्की रक्षाके लिए उद्यत रहकर सभीके दुःखों का नाश करने वाले ! हे जगत्के बन्धु ! हे कर्म बन्धनोंके हर्ता ! हे भर्त्ता ! हे और दारुण कष्टोंके उपस्थित होने पर जगत् का पालन करने वाले ! आपको प्रणाम है ॥ १ ॥ यदा वेदपन्थास्त्वदीयः पुराणः प्रभज्येत पाखण्डचण्डोग्रवादैः । तदा देवदेवेश सत्त्वेन सत्त्वं वपुश्चारु निर्माय रक्षां विधत्से ॥ २॥ जब आपका पुरातन वैदिक [ सनातन ] धर्म उग्र पाखण्डियोंके द्वारा छिन्न-भिन्न कर दिया जाता है तब आप, हे देवदेवेश, सत्त्व गुण से सत्त्वमय सुन्दर शरीर धारण करके हम सबकी रक्षा करते हैं ॥ २ ॥ भूम्यम्बुतेजोनिलखात्मकं यत् ब्रह्माण्डमेतत्प्रविशन्निव त्वम् । चराचरं जीव इति प्रसिद्धिं गतोऽसि तस्मान्न भवत्परं यत् ॥ ३॥ भूमि, जल, अग्नि, वायु, और आकाश रूप जो ब्रह्माण्ड है वह सब तुम्हारेमें मानो प्रविष्ट है। वस्तुतः समस्त चराचर जगत् और जीवके रूपमें आप ही भासित होते हैं । इसलिए आपसे अलग कोई श्रेष्ठ तत्त्व नहीं है ॥ ३ ॥ रक्षस्व नाथ लोकांस्त्वं तपसोग्रेण पद्मया। दह्यमानान् गतानन्दान् रक्षितासीश्वरो यतः ॥ ४॥ अतः हे नाथ ! आप भगवती रमाके द्वारा किए गए उग्र तपस्या से जलने वाले इन लोकोंकी रक्षा करें, क्योंकि आप ही इनकी रक्षा करनेमें समर्थ हैं ॥ ९८ ॥ इति श्रीनारदपङ्चरात्रे माहेश्वरतन्त्रे उत्तरखण्डे देवगाणाप्रोक्ता श्रीविष्णुस्तुतिः समाप्ता । Verses 95-98 from Maheshvaratantra uttarakhanda tRRitIya paTalaM